नागरिकता विवाद में एएमयू के दस हज़ार छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं | जिसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं | उत्तर प्रदेश के अलीगढ में AMU छात्रों द्वारा भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था | इस दौरान हिंसात्मक प्रदर्शन भी हुआ था जिस हिंसा मामले में योगी सरकार ने AMU के 10 हजार अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है |

इतना ही नहीं नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश में कार्रवाई की जा रही है | एएमयू में 15 दिसंबर को बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया था और ये प्रदर्शन हिंसात्मक भी हो गया था | इस दौरान AMU गेट को भी तोड़ दिया गया था |

इसके बाद AMU के छात्र संघ ने कहा कि पुलिस ने हमारे साथ ज्यादती की है | बता दें कि यूपी पुलिस को प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे | जिसके बाद पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया था प्रदर्शनकारियों की ओर से की गई पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जिसके बाद पुलिस को सख्त कदम उठाने पड़े |

Related Articles

Back to top button