कोरोना वायरस के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी रात 8:00 बजे देश को करेंगे संबोधित

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर रात को 8:00 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। कोरोना वायरस के मद्देनजर देश के प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करते हुए नजर आएंगे। इसकी जानकारी खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि “वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।”

बता दें कि पीएम मोदी देश में फैल रहे कोरोना वायरस पर आज देश को संबोधित करेंगे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी आज देशवासियों को यह बताएंगे की लॉकडाउन के नियमों को नहीं तोड़ा जाए। पीएम मोदी ने इससे पहले भी कहा था कि नियमों का सही से पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके बाद पीएम मोदी ने राज्य सरकारों को निर्देश दिए थे कि ऐसे में लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों से इन नियमों का पालन करवाया जाए।

बता दे कि भारत में 450 मामले कोरोनावायरस के सामने आ चुके हैं। देश में यह घातक वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। वायरस को रोकने के लिए भारत सरकार हर मुमकिन प्रयास कर रही है। पूरे विश्व भर में इस वायरस के कारण हजारों मौतें हो चुकी हैं। चीन के बाद इटली, ईरान जैसे देशों में कोरोना वायरस तेजी से फैल गया है। जिससे हजारों लोगों की जान जा रही है। भारत के लोगों को समझना होगा कि इस वायरस को रोकना कितना जरूरी है। राज्य सरकार ये निर्देश दे रही है कि लोग अपने अपने घरों में बैठे रहे। घरों से बाहर ना निकले। लेकिन इस सबके बावजूद जनता सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं कर रही है। वही आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगो को सतर्क करेंगें।

Related Articles

Back to top button