CAA को लेकर पीएम मोदी ने झारखंड से कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड में विधानसभा चुनाव के को लेकर साहेबगंज में एक रैली को संबोधित किया | सभी को उम्मीद थी की आज पीएम मोदी झारखण्ड में रैली के दौरान नागरिकता संधोधन कानून पर भी बोलेंगे | वहीँ पीएम मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून पर महत्‍वपूर्ण बयान दिया है | उन्‍होंने कहा कि इस कानून से, चाहे वह मुसलमान हो या किसी और मजहब का उनकी भारतीय नागरिकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा | उन्‍होंने कहा कि CAA से किसी भी भारतीय से किसी भी तरह के अधिकार नहीं छीने जाएंगे | उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी और उनके सहयोगी राजनीतिक उद्देश्‍यों के लिए मुसलमानों को भड़का रहे हैं |

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उनके साथी अफवाह फैला रहे हैं | पीएम ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा, ‘मैं कांग्रेस और उनके सहयोगियों को चुनौती देता हूं कि यदि उनमें दम है तो वे खुलेआम इस बात की घोषणा करें कि वे प्रत्‍येक पाकिस्‍तानी नागरिक को भारतीय नागरिकता देंगे | इसके अलावा वे जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख में अनुच्‍छेद 370 फिर से बहाल करेंगे |

Related Articles

Back to top button