पीएम मोदी बोले- 370 हटने से बौखलाई कांग्रेस, सत्ता में आई तो हटाएगी राम का नाम

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में विधानसभा को संबोधित किया। यहां उनके निशाने पर कांग्रेस पार्टी रही। जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा यह लोग राम का विरोध करते हैं।

10 सालों में हमने धोए कांग्रेस के पाप

हरियाणा के पाली में जनसभा को संबोधित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित किया तो वहीं कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधने का काम भी किया। उन्होंने कहा कि देश में अगले 5 साल एक बड़ी क्रांति आने वाली है और एक बड़ा बदलाव होने वाला है। आपकी जो भी उम्मीदें हैं उन उम्मीदों को पूरा किया जाएगा। आगे कहा कि कांग्रेस ने इतने पाप किए थे कि हम लोगों को धोते-धोते 10 साल हो गए हैं। आज हरियाणा में आधुनिक विकास कार्य हुए हैं एक्सप्रेस वे आधुनिक बने हैं अब आपको पता नहीं चलता होगा कब आप चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंच गए कब दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंच गए। हमने देखा है कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो उनके मुख्यमंत्री अपने घर से ही बाहर नहीं निकलता था और अपने इलाके का ही विकास किया करता था। अगर आपको भाजपा सरकार का विकास देखना है तो आप हरियाणा के किसी भी हिस्से में चले जाएं आपको सिर्फ और सिर्फ विकास ही दिखेगा।

पूरे देश से राम को हटाना चाहती है कांग्रेस

आप सभी को पता होगा कि हरियाणा में राम-राम के बिना कोई भी काम नहीं होता है। यहां पिछली बार देखा जाता था कि राम-राम का अगर कोई नाम लिया करता था तो उनको कांग्रेस वाली गिरफ्तार कर लिया करते थे। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद राम को हटा देना चाहती है। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो उसने राम मंदिर नहीं बनने दिया।कांग्रेस पार्टी के लोगों ने राम मंदिर प्रतिष्ठा का भी विरोध किया। वही मुझे सूत्रों से खबर मिली है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आ गई तो राम के मंदिर में ताला लगा देगी। मैं आपको बता दूं कि कांग्रेस पार्टी 10 साल से बौखलाई हुई बैठी है। क्योंकि उसे मालूम है कि कश्मीर से धारा 370 हटाई गई है वह कांग्रेस कभी भी हटाना नहीं चाहती थी। कभी आपने देखा है कि जम्मू कश्मीर में तिरंगा फहराया जाता था। अगर कोई फहराता था तो उसकी हत्या कर दी जाती थी। कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि अगर वह सत्ता में आए तो फिर से धारा 370 लागू कर देंगे। हम आप लोगों से अपील करते हैं कि उसको कांग्रेस को सत्ता में कभी ना लाएं जो आपका विरोध करती है। मुझे मालूम है आप लोग फिर से बीजेपी सरकार बनाने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button