PM मोदी ने कल्याण सिंह को किया याद, अफवाह है  निधन की खबर, तबीयत पहले से बेहतर

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत पहले से बेहतर है। लखनऊ पीजीआई प्रवक्ता के मुताबिक़ कल्याण सिंह बातचीत में जवाब भी दे रहे हैं।  सोशल मीडिया में कल्याण सिंह के निधन को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं वो भ्रामक हैं।

कल्याण सिंह की लोहिया संस्थान में तबीयत बिगड़ने पर बीते रविवार को उन्हें पीजीआई शिफ्ट किया गया। क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग (सीसीएम) में भर्ती कल्याण सिंह का उपचार आधा दर्जन डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। डॉ. धीमन ने बताया कि पहले से सेहत में सुधार है। संक्रमण भी कम हुआ है। ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन सामान्य है।

वही पीएम मोदी ने भी कल्याण सिंह को याद किया है.

Related Articles

Back to top button