महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, मराठी भाषा में लोगों का किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित किया तो कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम भी किया। इस उन्होंने कहा कांग्रेस ने 70 साल में कुछ भी नहीं किया।

कांग्रेस की तरह शाही घराने से नहीं गरीबी से निकला हूं

देश में तीन चरणों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है और अब चौथे चरण की तैयारी शुरू होने वाली है। लेकिन उससे पहले जनसभाओं का दौर तेजी के साथ देखने को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद एक जनसभाओं को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा में आए लोगों का मराठी भाषा में धन्यवाद किया तो वहीं कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो काम 70 साल में नहीं किया वह काम हमने 10 साल में करके दिखा दिए। कांग्रेस ने जनता को लूटने का काम किया और हमने जनता को देने का काम किया। मैं कांग्रेस की तरह शाही घराने से नहीं गरीबी से निकला हूं।

महाराष्ट्र में 48 सीटों पर हो रहा चुनाव

लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की कुल 48 सीटें आती हैं। सभी 48 सीटें अपने आप में अलग मायने रखती हैं। कहा जाता है कि जो महाराष्ट्र से अधिक से अधिक सिम निकाल लेगा वह दिल्ली तक आराम से पहुंच सकता है। इसीलिए सभी दलों ने महाराष्ट्र में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां पांच चरणों में चुनाव होना है तीन चरणों में चुनाव हो चुके हैं अब दो चरणों में चुनाव होना बाकी रह गए हैं।यहां चौथे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर पीएम मोदी जनसभा के जरिए कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधने का काम कर रहे हैं।उन्होंने जनसभा में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांगे और कहा एक बार फिर से मोदी सरकार।

Related Articles

Back to top button