प्रधानमंत्री ने मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ऑफ इंडिया के सर्वोच्च प्रमुख के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ऑफ इंडिया के सर्वोच्च प्रमुख के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए चर्च के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ऑफ इंडिया के सर्वोच्च प्रमुख बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय का रविवार देर रात केरल में निधन हो गया। वह 74 साल के थे। कोरोना के बाद की जटिलताओं के कारण वह अस्पताल में भर्ती थे। वह फरवरी में कोरोना से ठीक हो गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख परम पावन मोरन मार बेसेलियोस मारथोमा पॉलोस द्वितीय के निधन से दुखी हूं। वह अपने पीछे सेवा और करुणा की समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं ऑर्थोडॉक्स चर्च के सदस्यों के साथ हैं। आरआईपी।”

Related Articles

Back to top button