Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर के भाव

नई दिल्ली . पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में बुधवार को भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. हालांकि आम जनता को महंगी कीमतों से कोई राहत भी नहीं मिली है. इटंरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की घटती कीमतों के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम में सरकारी तेल कंपनियों ने किसी तरह की कमी नहीं की है. उम्मीद की जा रही थी कि फ्यूल प्राइस में थोड़ी राहत मिल सकती है.

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतें 18 जुलाई के बाद से लगातार स्थिर बनी हुई हैं. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 101.84 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल के लिए आपको 89.87 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से खर्च करना होगा.

कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट

चीन में कमजोर आर्थिक वृद्धि, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और ओपेक+ के उत्पादन में वृद्धि की चिंताओं के कारण कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में गिरावट आई है. इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में देखी जा सकती है. अब माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम 5 रुपये तक सस्ता हो सकता है. बता दें कि इस समय देशभर के कई शहरों में पेट्रोल 100 के पार बिक रहा है.

MCX पर अगस्त के लिए कच्चे तेल की डिलीवरी 73 रुपये या 1.32 प्रतिशत गिरकर 5,444 रुपये प्रति बैरल पर 6,313 लॉट के साथ कारोबार कर रहा. सितंबर डिलीवरी 307 लॉट के कारोबार के साथ 69 रुपये या 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,415 रुपये प्रति बैरल पर आ गई.

मई के बाद से लगातार तेल की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है. बता दें 42 दिनों में ही पेट्रोल 11.52 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. इसके अलावा डीजल की कीमतों में सोमवार, 12 जुलाई को हल्की नरमी देखने को मिली थी. वहीं, 15 जुलाई को डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था.

पेट्रोल डीजल का भाव (Petrol Diesel Price on 4 August 2021)

शहर                       पेट्रोल रुपये प्रति लीटर          डीजल रुपये प्रति लीटर
दिल्ली                     101.84                                 89.87
मुंबई                       107.83                                97.45
चेन्नई                       101.49                                94.39
कोलकाता                 102.08                               93.02
भोपाल                      110.20                               98.67
रांची                         96.68                                 94.84
बेंगलुरु                    105.25                                95.26
पटना                      104.25                               95.57
चंडीगढ़                    97.93                                 89.50
लखनऊ                     98.92                                90.26

19 राज्यों में 100 के पार है पेट्रोल

देशभर के करीब 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है. इस लिस्ट में मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं. इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है.

इस तरह चेक करें अपने शहर का भाव
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है. नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है. आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा. अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा.

Related Articles

Back to top button