पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुई बढ़त, जानें कीमतें

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल की कीमत में 18 से 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं पेट्रोल की भी 22 से 25 पैसे तक कीमत बढ़ी हैं। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

दिल्ली 75.88 85.70
कोलकाता 79.48 87.11
मुंबई 82.66 92.28
चेन्नई 81.14 88.29

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button