UP: गणतंत्र दिवस पर सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी देशभक्ति फिल्में, जिलाधिकारी ने दिया आदेश

नई दिल्ली : आज देशभर गणतंत्र दिवस (Republic day) मनाया जा रहा हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी ने इस दिन लखनऊ में 13 सिनेमाघरों में देशभक्ति की फिल्में दिखाने का निर्देश जारी किया है। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की ओर से जारी निर्देशों के बाद 13 सिनेमाघरों को चयनित किया गया। और इस निर्देश को 26 जनवरी के दिन लागू करने का आदेश दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म प्रदर्शन के लिए निर्धारित किए गए समय पर पहुंचने वाले दर्शकों को फिल्म का टिकट सिर्फ 10 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। लखनऊ कलेक्ट्रेट ने बताया। सिनेमाघरों और मल्टिप्लेक्सों के लिए जारी कोरोना नियमों का पालन अनिवार्य है।

10 रुपये में टिकट 
सिनेमा घरों में निर्धारित की गई दर्शकों की संख्या में पहले पहुंचने वाले दर्शक ही 10 रुपये में टिकट लेकर फिल्म देख पाएंगे। इसके लिए कलेक्ट्रेट की ओर से अलग-अलग मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में फिल्मों के साथ-साथ ऑडिटोरियम का भी चयन किया गया है।

Unlock 5.0 guidelines: Cinemas can reopen with 50% seating from October 15  | India News - Times of India

बता दें कि आतंकी हमले के इनपुट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए पुलिस छावनी में तैयार कर दिया है। पुलिस ने नई दिल्ली एरिया को सोमवार रात 12 बजे से ही सील कर दिया था। दिल्ली पुलिस के अलावा एनएसजी और पैरा मिलिट्री फोर्स ने दिल्ली की जिम्मेदारी संभाली है। दिल्ली को जमीन से लेकर आसमान तक अभेद किले के रुप में तब्दील कर दिया गया है। यहां तक की पुलिस ने ऊंची-ऊंची इमारतों को अपने कब्जे में ले लिया है ताकि दिल्ली की सुरक्षा में कोई खलल न आए।

100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
बता दें पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। पुलिस ने इसके लिए कई कंट्रोल रुप में बनाए गए हैं। जहां से पूरी दिल्ली पर निगरानी की जाएगी। बता दें पुलिस के लिए बड़ी चुनौती किसान परेड से होने वाली अव्यवस्थाओं को संभालना होगा। कई एजेंसियों ने इनपुट भी दिया था कई विदेशी अकाउंट इस रैली का फायदा उठाकर कुछ गलत करना चाहते हैं। सरकार ने इसे रोकने के लिए कई विशेष दलों का गठन किया है।

Related Articles

Back to top button