पद्मश्री अवॉर्ड पर ट्रोल कंगना:ट्विटर पर लोगों का सवाल- इन्होंने ऐसा क्या किया जो मिल गया इतना बड़ा सम्मान

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। कंगना ने चौथी बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है। सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया है।

कंगना के अलावा अलग-अलग क्षेत्र की और भी महिलाओं को अवॉर्ड मिला है। लेकिन पद्मश्री को लेकर कंगना ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। उनके आलोचकों का कहना है कि इस अवॉर्ड पीछे उनका राजनीतिक रुझान है।

आलोचकों को क्यों लगता है कि कंगना हकदार नहीं?

वैसे तो कंगना कुछ समय पहले अपनी एक्टिंग के लिए दर्शकों के बीच जानी जाती थीं। एक ऐसी आउटसाइडर जो बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में आईं और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। कई अवॉर्ड भी जीतीं। लेकिन पिछले कुछ सालों से उनको उनके राजनीतिक रुझान के लिए निशाना बनाया जा रहा है। कंगना के पोस्ट की वजह से उनका सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड भी हो चुका है। उनकी हालिया फिल्म भी नहीं चली। इसी वजह है कि उनके आलोचकों को लगता है कि पद्मश्री उनको काम के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक रुझान की वजह से दिया गया है।

ट्विटर पर ट्रोल पूछ रहे किस बात के लिए मिला पद्मश्री?

कंगना को अवॉर्ड मिलने के बाद ट्विटर पर कंगना और सोनू सूद दोनों हैशटैग ट्रेंड हुआ। कोरोना काल में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कई लोगों की मदद की थी। आज भी वो लोगों की मदद करते रहते हैं। ट्विटर की जनता दोनों की तुलना करने में लगी है और पूछ रही है कि कंगना ने ऐसा क्या किया जो पद्मश्री उन्हें दिया गया है।

एक ट्विटर यूजर्स ने लिखा- ‘अल्पसंख्यकों के खिलाफ बकवास और बकवास ट्वीट करने के लिए पद्मश्री मिला। इस अनमच्यौर महिला के बजाय सोनू सूद इस पुरस्कार के हकदार हैं।’

वहीं जॉन स्नो नाम के एक यूजर्स ने लिखा है- ‘बीजेपी में शामिल होने का फायदा, अब चाहे दिखावा हो या अंदरूनी फायदा।”

पंगा लेने में कंगना का कोई तोड़ नहीं

कंगना को अगर बॉलीवुड की पंगेबाज हीरोईन कहा जाए तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा।लड़ाई चाहे किसी को ही या बात कहीं और की हो वो सारे मुद्दों में बिना बुलाए मेहमान की तरह कूद पड़ती हैं। दरअसल किसान आंदोलन के समर्थन में हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना ने एक ट्वीट किया था। कंगना को ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी और रिहाना को खरी-खोटी सुनाने के लिए अभिनेत्री ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। अपने एक ट्वीट में कंगना ने रिहाना की तस्वीर के साथ अपनी फोटो लगाई है, जिसमें वो साड़ी में हैं और रिहाना कम कपड़ों में। फिर लिखा- ‘राइट विंग रोल मॉडल बनाम लेफ्ट विंग रोल मॉडल।’

इस ट्वीट के लिए कंगना की काफी आलोचना हुई थी।

इसके अलावा कंगना पंजाबी सिंगर अभिनेता दिलजीत दोसांझ, अभिनेत्री तापसी पन्नू, प्रियंका चोपड़ा समेत और भी कई स्टार से भिड़ चुकी हैं।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button