बंगाल में कोवैक्सीन का स्टॉक खत्म, 39 केन्द्रों पर टीकाकरण बंद

कोलकाता, प्रदेश में कोवैक्सीन का स्टॉक न होने कारण इसका टीकाकरण बंद कर दिया गया है। यह निर्णय कोलकाता नगर निगम ने लिया है।

शुक्रवार को कोलकाता नगर निगम की ओर से अतिन घोष ने बताया कि स्टॉक नहीं होने के कारण कोवैक्सीन का टीकाकरण बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भारत बायोटेक द्वारा विकसित वैक्सीन की आपूर्ति बंद है। इसके चलते शुक्रवार को वैक्सीन नहीं दी जा रही है। केंद्र से टीका भेजे जाने पर ही कोवैक्सीन का टीकाकरण फिर से शुरू किया जा सकता है। बताया गया कि राज्य में 21 जुलाई को करीब एक लाख 64 हजार वैक्सीन आने वाली थी लेकिन अभी तक नहीं पहुंची है। सेंट्रल मेडिकल स्टोर पर कोवैक्सीन भी उपलब्ध नहीं है। शुक्रवार को कोलकाता नगर निगम के 39 केंद्रों पर कोवैक्सीन का टीकाकरण बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button