पाकिस्तानी सीमा हैदर की खुली बड़ी फाइल ,कई राज आए सामने!

उत्तर प्रदेश:पाकिस्तान से भारत आकर अपनी प्रेम कहानी और संदिग्ध हालातों की वजह से चर्चा में आईं सीमा हैदर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस बात का शक पहले से किया जा रहा है कि सीमा हैदर एक पाकिस्तानी जासूस हो सकती है, इस बीच सीमा को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है।

सीमा हैदर का चाचा और भाई पाकिस्तानी सेना में तैनात है। सीमा का भाई आसिफ कराची में पाकिस्तानी सेना में पोस्टेड है। वहीं सीमा का चाचा गुलाम भी पाक सेना में तैनात है।मकान मालिक ने बताईं चौंकाने वाली बातेंमकान मालिक गिरजेश ने कहा कि सचिन और सीमा का परिवार, हमारे बच्चों के साथ घुल मिल गए थे। भाषा और पहनावे से कभी नहीं लगा कि वो पाकिस्तान से हैं। सीमा हिंदी बोलती थी। सचिन ने बताया था वो शिकारपुर के पास अहमदगढ़ की रहने वाली है। सीमा पर हमें शक नहीं हुआ।मकान मालिक ने कहा कि एक बार बच्चों ने बताया कि सचिन ने सीमा की पिटाई की थी। उसका कारण सचिन ने बताया कि वो बीड़ी पीती है। एक बार सचिन खाना खाने आया तो वो बीड़ी पी रही थी।

इसलिए सचिन ने सीमा से मारपीट की थी और कहता था कि मैं मर जाऊंगा। लेकिन पाकिस्तान की रहने वाली है ये कभी नहीं बताया था।पाकिस्तान से अवैध रूप से भागकर भारत आई सीमा हैदर की हकीकत जानने के लिए एजेंसियों ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीमा हैदर के भारत मे दाखिल होने की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए जल्द ही UP ATS की टीम नेपाल जा सकती है।सीमा हैदर पर संदेह वजह नंबर पांचसीमा का दावा है कि मार्च 2023 में वह और सचिन, नेपाल की राजधानी काठमांडू में मिले थे। वहां पर उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की। इसके बाद दोनों एक हफ्ते पति-पत्नी की तरह वहां रहे और फिर अपने-अपने घर लौट गए। पाकिस्तान लौटते ही सीमा ने एक प्रॉपर्टी डीलर को अपना कराची स्थित मकान बेचने के लिए कहा। यह मकान उसके पति गुलाम हैदर ने उसके नाम से खरीदा हुआ था।

उस मकान से मिले 12 लाख पाकिस्तानी रुपयों से उसने ख़ुद का और अपने बच्चों की यात्रा का खर्च उठाया। एटीएस समेत अन्य एजेंसियां इसका भी पता लगा रही हैं कि सीमा के नाम वाकई कराची में कोई घर था या नहीं।सीमा ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि पबजी खेलते समय सचिन से पहले उसका भारत में दूसरे लोगों से भी परिचय हुआ था।

इनमें आगरा के दो लड़के थे, जो उसे दीदी कहते। इसके अलावा बिहार की एक लड़की से भी उसका परिचय था। एजेंसियां जानना चाह रही हैं कि हिंदुस्तान में किन-किन लोगों से संपर्क हुआ सीमा का।

Related Articles

Back to top button