अखिलेश यादव आवाहन पर समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी लगातार जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव जी के आवाहन पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष

दिग्विजय सिंह ‘देव’ जी के नेतृत्व में समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी लगातार जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।

इसी क्रम में आज जानकीपुरम में रेलवे लाइन के पास स्थित झोपड़ियों में राहत सामग्री पहुंचाई जिसमें प्रमुख रुप से दिग्विजय सिंह देव (प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा) एडवोकेट धीरज यादव (प्रदेश प्रवक्ता छात्रसभा),

 

मंजीत मलीहाबादी, उमेश, मयंक तिवारी, शिव, अजय उपस्थित रहे। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष  दिग्विजय सिंह देव जी का कहना है

कि जब तक लॉकडाउन रहेगा लखनऊ के साथ साथ प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी तमाम कार्यकर्ता और नेता राहत सामग्री पहुंचाने का काम करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button