कांग्रेस मंत्री बन्ना गुप्ता की अश्लील वीडियो कॉल क्लिप वायरल

अनेक राजनैतिक दल के तमाम नेताओं को अप्पतिजानक विवादों में फसते देखा जा चुका है, चाहे फिर वो संसद में बैठ कर अश्लील वीडियो देखना हो या किसी महिला साथ अश्लील वीडियो कॉल करना हो। ऐसा ही एक वाक्या झारखंड से सामने आया है, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की एक महिला के साथ अश्लील वीडियो कॉल की क्लिप ऑनलाइन सर्कुलेट हो रही है। हालांकि, गुप्ता ने कहा कि यह फेक व एडिटेड वीडियो है। बकौल गुप्ता, उन्होंने मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है और जल्द ही पुलिस की जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा का दावा किया है।

बन्ना का कहना है की यह वीडियो फर्जी व एडिटेड है, जो की उन्हें बदनाम करने की मात्रा साजिश है। बन्ना की इस क्लिप से सियासत भी तेज़ हो गई है, भाजपा पार्टी कोंग्रेसी बन्ना पर तमाम तरह के आरोप लगा रहे हैं। आपको बता दे की यह वीडियो भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया था, और कहा था की कांग्रेस पार्टी महिलाओं की इतनी ही इज्जत करती है। बन्ना गुप्ता ने इस विषय पर पुलिस की मदद लेने का फैसला लिया है। वही इस और इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने इस विषय को गंभीरता से लिया है, पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस बन्ना गुप्ता पर अगले 2 दिनों के अंदर कार्यवाही कर सकती है।

Related Articles

Back to top button