वैक्सीनेशन का नया टारगेट:

एडवाइजरी ग्रुप ने कहा- एक दिन में एक करोड़ डोज लगाए, जल्द ही सवा करोड़ लगाएंगे; WHO ने भी भारत को बधाई दी

शुक्रवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नर्सिंग कॉलेज में वैक्सीन लगावाती एक स्कूल टीचर।

भारत में शुक्रवार को एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन डोज लगाए गए। इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की प्रमुख साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामिनाथन ने भारत को बधाई दी है। वहीं वैक्सीनेशन पर बने नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि यह देश हेल्थ सिस्टम के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीद है भारत जल्द ही एक दिन में 1.25 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगा पाएगा। फुल वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पाने के लिए देश को 31 दिसंबर तक रोजाना 1 करोड़ वैक्सीन डोज लगानी होगी।

WHO की चीफ साइंटिस्ट डॉ. स्वामिनाथन ने ट्वीट में कहा- भारत ने वयस्क आबादी में 50 फीसदी को वैक्सीन (कम से कम एक डोज) लगा दी है। अब तक कुल 62 करोड़ डोज लगाई गई हैं, इसमें एक करोड़ डोज कल ही लगी हैं। इस अभियान में शामिल एक हजार से ज्यादा लोगों को बधाई। वैक्सीन के साथ पब्लिक हेल्थ और कोरोना से बचाव के तौर-तरीके अपनाने से हम सभी सुरक्षित रहेंगे।

मोदी ने कहा- ये बड़ी उपलब्धि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। शुक्रवार को एक ट्वीट में उन्होंने कहा- आज वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बना है। एक करोड़ के आंकड़े को पार करना बड़ी उपलब्धि है। उन सभी की तारीफ जिन्होंने वैक्सीन लगवाई और उनकी भी जिन्होंने वैक्सीनेशन ड्राइव को सफल बनाया।

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में शुक्रवार को वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों से बात करतीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।

कल UP में लगे सबसे ज्यादा 28.62 लाख डोज
शुक्रवार को कुल 10,064,376 डोज लगाई गईं। 16 जनवरी को वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत के बाद सबसे ज्यादा लोगों का टीकाकरण है। इससे पहले 16 अगस्त को 88.2 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई थीं। इसके साथ ही देश में वैक्सीनेशन कवरेज 62 करोड़ को पार कर गया है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, सबसे ज्यादा 28.62 लाख टीके लगाकर UP पहले नंबर पर रहा। इसके बाद कर्नाटक में 10.79 लाख और महाराष्ट्र में 9.84 लाख डोज लगाए गए।

वाशी, नवी मुंबई के NMMC अस्पताल में शुक्रवार को वैक्सीन लगवाने के लिए इंतजार करते लोग।

15% वयस्क आबादी को लगी दो डोज
देश में लगी 62.1 करोड़ वैक्सीन डोज में से कम से कम एक डोज देश की 94 करोड़ वयस्क आबादी में से आधी को लगी है। 15% वयस्क आबादी को दो डोज दी जा चुकी हैं। यानी 18 साल से अधिक उम्र के 51% लोगों को वैक्सीन लग गई है। इसमें से 35.9% को एक डोज और 15.1% को दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं। दिसंबर तक सरकार सभी वयस्कों को वैक्सीनेट करना चाहती है।

Related Articles

Back to top button