राजा अब रानियों के पेट से पैदा नहीं होते, अम्बेडकर ने देश की सभी रानियों का ऑपरेशन करवा दिया: ओपी राजभर

ओपी राजभर ने आज एक इंटरव्यू के दौरान राजा भैया पर विवादित बयान दिया है, जानिए क्या है बयान

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में पहुंच रहा है। वैसे-वैसे ही नेताओं की जुबानें तल्ख होती जा रही हैं। कभी कोई नेता किसी दूसरे नेता पर विवादित बोल बोलता है तो कभी कोई नेता किसी दूसरे पर। अपनी विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले प्रदेश सरकार के मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार ओपी राजभर ने कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। यह बयान राजभर ने मिर्जापुर से अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के राजा भैया को लेकर दिये गए बयान के समर्थन में कहा है।

अब राजा रानियों के पेट से पैदा नहीं होते: राजभर

ओपी राजभर ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान राजा भैया को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देश की सभी रानियां का ऑपरेशन करवा दिया है। अब राजा रानियांके पेट से नहीं बल्कि ईवीएम मशीन से पैदा होगा। राजभर ने मिर्जापुर से अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और मिर्जापुर से प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के समर्थन में यह बयान दिया। राजभर ने कहा कि, देश में संविधान का राज है। कानून के तहत जो सबसे अधिक वोट पाएगा वो प्रदेश या देश का राजा बनेगा। ओपी राजभर ने कहा कि हम अनुप्रिया पटेल की बातों का समर्थन करते हैं। उन्होंने सही कहा है।

अनुप्रिया पटेल ने राजा भैया पर दिया था बयान

बीते कुछ दिन पहले एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा था कि, अब राजा लोकतंत्र में रानी की पेट से नहीं बल्कि ईवीएम की बटन से पैदा होता है। उन्होंने आगे कहा कि स्वघोषित राजाओं को लगता है कुंडा उनकी जागीर है, उनके भ्रम को तोड़ने का अब आपके पास बहुत बड़ा और सुनहरा अवसर है। यह बयान अनुप्रिया ने राजा भैया के ऊपर दिया था।

 

 

Related Articles

Back to top button