नागरिकता संशोधन विधेयक पर भड़के नॉर्थ ईस्ट के छात्र संगठन, बंद का एलान

नागरिकता संशोधन विधेयक लंबी बहस और विरोध के बावजूद सोमवार देर रात लोकसभा से पास हो गया। अब इस बिल को राज्यसभा में पेश करने की तैयारी की जा रही है। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों खासकर असम में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा अब कई तरह से सामने आ रहा है। नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (NESO) और ऑल असम स्टूडेंट यूनियन (AASU) ने मंगलवार सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक 12 घंटे का बंद बुलाया है। NESO को 16 संगठनों और कई राजनीतिक दलों का समर्थन हासिल है। इस दौरान शहर के स्कूल, कॉलेज, बाज़ार और दुकानें बंद रहेंगे।

असम के कई शहरों में सड़कों पर उतरे ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के कार्यकर्ताओं ने इससे पहले नगरिकता बिल के खिलाफ मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध जताया। विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोग “RSS और BJP गो-बैक” के नारे लगा रहे हैं। वहीं स्थानीय कलाकार, लेखक, बुद्धिजीवी समाज और विपक्षी दलों के लोग अलग-अलग तरीकों से अपना विरोध जता रहे हैं। लोगों ने नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं, सांकेतिक पुतला भी जलाया गया।

Related Articles

Back to top button