पूर्वोत्तर: कोरोना के नये मरीजों की संख्या 5152

4536 मरीज हुए स्वस्थ, 53 संक्रमितों की मौत

गुवाहाटी, पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या 5152 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या आठ लाख, 69 हजार, 126 हो गई है। इनमें आठ लाख, आठ हजार, 655 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल चार हजार 536 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं।

इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 49 हजार दो मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक नौ हजार, 68 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 53 मरीजों की मौत हुई है।

असम में नये संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार, 992 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या पांच लाख, 42 हजार, 445 पहुंच गई है, जबकि पांच लाख, 17 हजार, 41 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दो हजार, 498 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 19 हजार, 120 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक चार हजार, 937 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 23 घंटों के दौरान 27 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में एक हजार, 39 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 81 हजार, 560 है जबकि 71 हजार, 662 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 677 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा आठ हजार, 558 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 340 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 14 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 492 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 72 हजार, 362 हो गई है। इनमें 66 हजार, 957 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 249 मरीज स्वस्थ हुए हैं। चार हजार, 624 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 718 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 412 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 56 हजार, 52 हो गई है जबकि 51 हजार, 132 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 338 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 994 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 926 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 367 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 41 हजार, 646 है जबकि 37 हजार, 272 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 369 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 177 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 197 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 132 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 26 हजार, 381 है। राज्य में कुल 24 हजार, 84 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 97 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, एक हजार, 50 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अबतक 516 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में इस बीच 581 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 25 हजार, 751 हो गई है। इनमें से 20 हजार, 478 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 216 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, पांच हजार, 157 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 116 है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 137 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 22 हजार, 929 हो गई है। इनमें से 20 हजार, 29 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 92 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 322 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 318 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हो गयी।

Related Articles

Back to top button