सहारनपुर जनपद की 11 प्रमुख के चुनाव में आज नामांकन

सहारनपुर जनपद की 11 प्रमुख के चुनाव में आज नामांकन वापसी में 5 सीटों पर निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गए जिसमें से 4 भाजपा के खाते में गई तो एक बसपा के खाते में गई अब बाकी छह ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर कल मतदान एवं मतगणना होगी। आज नामांकन वापसी के बाद पुवांरका ब्लॉक सीट पर बसपा से मेहरबान निर्विरोध चुने गए हैं जबकि बलिया खेड़ी ब्लॉक सीट पर सोनिया, नानौता ब्लॉक सीट पर चांदनी राणा, गंगोह ब्लाक सीट पर मुन्नी देवी मुजफ्फराबाद ब्लॉक सीट पर राखी पुंडीर निर्विरोध चुनी ली गई है यह सभी चारों सीट भाजपा के खाते में गई हैं जबकि नागल, नकुड, सरसावा, रामपुर मनिहारान, देवबंद तथा सढौली कदीम 6 सीटों पर कल मतदान और मतगणना होगी। यह अलग बात है इन 4 सीटों पर भी भाजपा को अपना निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चयन कराए जाने में पूरी मशक्कत करनी पड़ी है गंगोह ब्लॉक सीट पर जहां सपा का नामांकन पत्र रद्द हो गया और दूसरे उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके बाद भाजपा की मुन्नी निर्विरोध चुन ली गई लेकिन सपा की उम्मीदवार ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया कार के आगे लेट गई थी इतना ही नहीं आज सपा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपाइयों ने जिला मुख्यालय का घेराव भी किया वही पुवांरका सीट पर नामांकन पत्र दाखिल ना किए जाने पर भीम आर्मी ने भी जिला मुख्यालय का घेराव किया और धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर आरोप भी लगाए। आपको बता दें कि भाजपा ने 11 में से 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। भाजपा के निर्विरोध चयनित उम्मीदवारों ने इसे भाजपा की जीत बताया तो वहीं भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने इसे भाजपा की जीत बताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब ब्लॉक चुनाव में भाजपा अपना प्रथम ठहरा रही है और आने वाले चुनाव भी भाजपा का ही होगा।

 

Related Articles

Back to top button