CAA: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रात 12 बजे से इंटरनेट बन्द, पुलिस की चप्पे चप्पे पर है नजर

फिरोजाबाद : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। वहीं इस कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हिंसात्मक प्रदर्शन हुआ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में। पुलिस पर भी हमला किया गया। पुलिस की कई गाड़ियां जला दी गई साथ ही पुलिस चौकी को भी जलाने कि कोशिश की गई। वहीं अब उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से भी बड़ी खबर है कि फिरोजाबाद में कल रात 12 बजे से ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।

वहीं फिरोजाबाद में इंटरनेट के माध्यम से कोई हिंसा ना भड़के उसके लिए प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी नजर बनाई हुई है साथ ही यही कारण है जिसकी वजह से यहां इंटरनेट बन्द कर दिया गया है। बताते चले कि फिरोजाबाद में भी CAA के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था लेकिन प्रशासन ने प्रदर्शन को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जिसमें वे कुछ हद तक सफल भी रहे । प्रशासन ने रात से ही चप्पे चप्पे पर नजर बनाई हुई जिससे कोई हिंसात्मक गतिविधि ना हो।

अतुल कुमार
फिरोजाबाद

Related Articles

Back to top button