अब भारत पर आया चक्रवात तूफान निसर्ग का खतरा, महाराष्ट्र, गुजरात सहित कई राज्यों में रेड अलर्ट हुआ जारी

चक्रवाती तूफान अंफान के बाद अब भारत पर निसर्ग चक्रवाती तूफान का खतरा आ गया है। खबर है कि यह तूफान गुजरात के तट पर 3 जून को पहुंच सकता है। जिसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन दीव और दादरा नगर हवेली में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य सरकारों ने निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को निकालने का भी आदेश दे दिया है। यह चक्रवात कितना खतरनाक होगा इसको भांपते हुए सरकार ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने का आदेश दिया है। इस तूफान से बचने के लिए 23 एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है।

खबर है कि चक्रवात मुंबई और पालघर के बेहद नजदीक पहुंच चुका है। साथ ही यह मुंबई में समुद्र तट को छूने वाला है। इसी के साथ मुंबई के लिए यह पहला एक बड़ा चक्रवात होने वाला है। अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र मुंबई की ओर बढ़ रहा है इसकी गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा है लेकिन इसके तूफान में बदलते ही हवा की गति 125 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। वही अभी है मुंबई से 450 किलोमीटर दूर है। इस दबाव के भयंकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने पर हवा की गति 105 से 115 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार कल हवा की रफ्तार 125 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि इससे दक्षिणी गुजरात क्षेत्र में 3 और 4 जून को भारी बारिश भी होगी।

Related Articles

Back to top button