निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस-RJD पर किया हमला, बोली- जंगलराज नहीं आता तो बिहार होता आगे

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा। कहा अगर यह नहीं होते तो बिहार सबसे आगे होता।

कांग्रेस खुद ही पार्टी का नहीं मानती संविधान

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जनसभा को संबोधित करते हुए अपने पार्टी के प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांगे तो वहीं कांग्रेस के द्वारा लगातार लगाए जा रहे आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोप लगा रही है कि यह लोग अगर सत्ता में आ गए तो संविधान को खत्म कर देंगे मैं आपको बता दूं कि 10 साल से हम लोग सत्ता में है आज तक संविधान के साथ किसी भी तरीके का छेड़छाड़ नहीं किया है। अगर कांग्रेस संविधान की बात करती है तो सबसे पहले कांग्रेस अपनी पार्टी के संविधान को पड़े। एक ही परिवार को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस अपने संविधान की रक्षा करने में नाकाम रही। लेकिन यह पार्टी अपनी पार्टी के संविधान को नहीं मानती।

इंडिया गठबंधन वाले मुसलमान को देना चाहते हैं पूरा आरक्षण

निर्मला सीतारमण ने आगे कहा है कि आपको पता है कि इंडिया गठबंधन वाले सत्ता में आने के बाद क्या करेंगे। यह लोग एससी-एसटी, ओबीसी वाला आरक्षण मुसलमानो को दे देंगे। जैसा इन्होंने कर्नाटक में किया है जहां मुसलमान को आरक्षण दे दिया है। आगे उन्होंने कहा कि बिहार आज भी सबसे पीछे है इसकी वजह यह है कि यहां अगर जंगल राज नहीं होता तो बिहार सबसे आगे होता। यहां के लोगों ने यहां की जनता को बड़ा आदमी नहीं बनने दिया है। यहां पहले आपने देखा होगा कि किस तरीके से लूट,डकैती, हत्याओं के मामले आया करते थे। लेकिन जहां-जहां हमारी सरकार बनी है डबल इंजन की सरकार आई है वहां तेजी के साथ विकास कार्य भी हुए हैं और जंगल राज भी खत्म हुआ है। अगर संविधान को आप लोगों को वाकई में बचाना है तो इंडिया गठबंधन को सत्ता में आने से रोकना होगा। इसके लिए आप एनडीए गठबंधन को अपना कीमती वोट दें।

Related Articles

Back to top button