हरियाणा में निर्मल -चित्रा सरवारा ने छोड़ी ‘आप’ पार्टी जानिए क्यों

हरियाणा की अंबाला जिले से ताल्लुक रखने वाले पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने हफ्ते भर‌ पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़ दी और आज यह दोनों कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हैं| शुरुआती दौर में निर्मल सिंह ने अपना राजनीतिक कैरियर कांग्रेस पार्टी से ही शुरू किया था और अब शायद यह माना जा सकता है कि इस बार निर्मल सिंह की एक तरह से अपने घर में ही दूसरी वापसी है|

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को भेजिए लेटर में निर्मल सिंह और चित्र सांवरिया ने अपने कुछ निजी कारणों के चलते पार्टी छोड़ने की बात कही है| दोनों के ही पार्टी से अलग होने के हफ्ते भर बाद भी ‘आप’ का कोई भी नेता उनके इस फैसले के पीछे की वजह पर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है| लेकिन पार्टी से जुड़े कुछ लोगों ने यह बताया है कि पिता पुत्री के राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी न होते हुए उन्होंने पार्टी से पलटी मार ली है|

सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि निर्मल सिंह ने ‘आप’ की सीनियर लीडरशिप से इस साल होने वाली हरियाणा विधानसभा इलेक्शन में 2 सीटों की मांग की थी| निर्मल सिंह खुद भी इस बार अमला सिटी में से चुनाव लड़ना चाहते थे और अपनी बेटी के लिए अंबाला कैंट सीट से पार्टी टिकट चाहते थे लेकिन पार्टी इसके हित में नहीं थी| पार्टी चाहती थी कि निर्मल सिंह विधानसभा के चुनाव की जगह लोकसभा के चुनाव लड़े| पार्टी ने निर्मल सिंह को विधानसभा के चुनाव लड़ने की तैयारी करने के लिए भी कहा|

बस यहीं से दोनों ने ‘आप’ पार्टी छोड़ने की तैयारी कर दी और कांग्रेस पार्टी में लौटने की तैयारी कर दी|

Related Articles

Back to top button