दरभंगा में महिला से निर्भया जैसी हैवानियत, 10 नामजद

बिहार: बिहार के दरभंगा से एक महिला के साथ निर्भया सी हैवानियत सामने आई है। परिवार वालों को शक था कि उनकी लड़की को घर से भगाने के पीछे इसी महिला का हाथ है। उसका सारा गुस्सा आरोपियों ने महिला पर उतार दिया। उसके हाथ बांधे, बाल काटे और गुप्तांग में बांस की फट्टी डाल दी। लहुलुहान पीड़िता 11 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही। इलाज के बाद जब डिस्चार्ज हुई तो अब न्याय के लिए भटक रही है।
मामला कमतौल थाना क्षेत्र के ​हरिहरपुर पंचायत का है। हालांकि मामला बीते 21 मार्च का है। पर यह तब संज्ञान में आया। जब इलाज के बाद ​महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और वह न्याय के लिए पुलिस विभाग के आला अफसरों के कार्यालय पहुंची।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज किया गया था। महिला ने 10 लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है। उन्हें अभियुक्त बनाया गया है। उन्हें जेल भेजने का काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button