भारत नेपाल सीमा पर हुई फायरिंग, नेपाल के सैनिकों ने भारत के एक नागरिक को किया घायल

भारत और नेपाल के बीच अब भी तनाव बरकरार है। ऐसे में अब खबर है कि भारत और नेपाल सीमा पर एक बार फिर से नेपाल की तरफ से फायरिंग की गई है जिसमें एक भारतीय युवक घायल भी हो गया है। बताया जा रहा है कि इस घायल भारतीय को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि नेपाल की तरह से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी जिसमें इस व्यक्ति के गोली लग गई और यह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो चुका है।

बता दें कि यह पूरी घटना बिहार के किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ के फतेहपुर स्थित भारत और नेपाल सीमा की है। जहां नेपाल पुलिस ने स्क्रीन भारतीय नागरिकों पर फायरिंग कर दी जिसमें एक युवक घायल भी हो गया है।

बता दें कि युवक की हालत इस समय बहुत गंभीर बताई जा रही है। युवक का इलाज पूर्णिया में हो रहा है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने इस मामले पर बताया कि युवक जितेंद्र कुमार वर्ष है और उसके दो साथी अंकित कुमार सिंह और गुलशन कुमार सिंह लगभग 7:30 बजे अपने मवेशी ढूंढने भारत नेपाल सीमा पर माफी टोला और मल्ला टोला टोला गए थे।

जहां पर खेत की तरफ जाने पर वहां नेपाल सीमा पर तैनात नेपाल पुलिस ने इन युवकों पर फायरिंग कर डाली। जिसमें जितेंद्र कुमार सिंह को गोली लगी है। नेपाल की ओर से फायरिंग की इस घटना में घायल युवक जितेंद्र कुमार सिंह को उनके दोनों साथियों और स्थानीय ग्रामीणों ने घर पहुंचाया। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और 12वीं बटालियन के एसएसबी फतेहपुर को दी गई है।

Related Articles

Back to top button