आनंद महिंद्रा ने निभाया वादा:गोल्डन बॉय को गिफ्ट की स्पेशल कस्टमाइज XUV700,

थैंक्स के साथ बोले नीरज चोपड़ा- जल्द इसे चलाऊंगा

आनंद महिंद्रा की ओर से गिफ्ट की गई कार के साथ नीरज चोपड़ा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा ने टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले पानीपत के नीरज चोपड़ा से किया वादा पूरा कर दिया। आनंद महिंद्रा की तरफ से महिंद्रा की नई-नवेली XUV700 कार नीरज चोपड़ा के घर पहुंच चुकी है।

नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार के साथ फोटो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा का धन्यवाद किया है। उन्होंने जल्द ही कार चलाने की बात कही है। इस सीरीज की सबसे पहली गाड़ी सोनीपत के जेवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल को दी गई।

नीरज चोपड़ा की ओर से सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट।

गोल्ड जीतने के बाद नीरज पर इनामों की बौछार
हरियाणा के पानीपत जिले के गांव खंड़रा निवासी जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। नीरज के गोल्ड मेडल जीतने के बाद केंद्र सरकार के साथ हरियाणा और अन्य प्रदेशों की सरकारों ने करोड़ों रुपए के इनाम देने की घोषणा की थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा ने भी नीरज चोपड़ा को नई नवेली XUV700 गिफ्ट करने का वादा किया था। इस SUV को अभी तक सड़क पर नहीं देखा गया है। आनंद महिंद्रा ने अपना वादा निभाते हुए शनिवार को XUV700 को नीरज चोपड़ा के खंड़रा गांव स्थित घर पहुंचवा दिया है।

लिखा है नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो
नीरज चोपड़ा के लिए गिफ्ट की गई XUV700 पर स्पेशल कस्टमाइजेशन की गई है। ब्लैक कलर की SUV पर नीरज का बेस्ट थ्रो (87.58) लिखा हुआ है। इसके साथ नीरज का थ्रोइंग पोज भी बना हुआ है।

गाड़ी पर लिखा नीरज का बेस्ट थ्रो।

नीरज ने किया धन्यवाद
आनंद महिंद्रा की ओर से गिफ्ट मिलने के बाद नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें धन्यवाद किया है। उन्होंने स्पेशल कस्टमाइजेशन की तारीफ की और जल्द ही SUV का आनंद लेने का वादा किया है।

महिंद्रा के कर्मचारी पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित को चाबी देते हुए।

सबसे पहली गाड़ी सुमित अंतिल को
पैरालिंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले विजेता सोनीपत के सुमित अंतिल को भी आनंद महिंद्रा ने नई महिंद्रा XUV700 गिफ्ट की है। टोक्यो में जेवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने पुरुषों (एफ 64 वर्ग) के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता था।

सुमित ने 68.55 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और यह थ्रो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया। ओलंपिक खेलों के बाद आनंद महिंद्रा ने सभी गोल्ड मेडल विनर्स को यह गाड़ी देने का ऐलान किया था। आज सुमित अंतिल को यह गाड़ी गिफ्ट की गई है, आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। नई एसयूवी Mahindra XUV700 की सबसे पहली गाड़ी सुमित को दी गई है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button