हरियाणा की राजनीति में उलटफेर, नवीन जिंदल को मिला भाजपा से टिकट

अभी घंटाभर पहले सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा देने वाले उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल भाजपा की पांचवी लिस्ट जारी होते ही खबरों में छा गए। भाजपा ने उन्हें कुरक्षेत्र ही लोकसभा का टिकट दिया है। इससे पहले भी नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस से सांसद रहे हैं। हरियाणा की राजनीति में माना इनका बड़ा मुकाम माना जाता है।

वैसे नवीन जिंदल के भाजपा में शामिल होने की अटकलें काफी समय से लग रही थी, लेकिन इसे कंफर्म करने के लिए दोनों ही पक्ष चुप थे। आज भाजपा मुख्यालय में महासचिव विनोद तावड़े ने नवीन जिंदल को भाजपा की सदस्यता दिलाई और फिर कुछ ही समय बाद नवीन जिंदल का नाम पांचवी लिस्ट में आ गया।

नवीन जिंदल ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वह कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आभार जताया है और उन्हें धन्यवाद कहा है।

Related Articles

Back to top button