प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव का जनपद में हुआ आगमन

प्रगतिशील समाजवादीज पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व एमएलसी राम नरेश यादव आज महोबा पहुँचे….जहां प्रसपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया गया….प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया है कि आगामी 19 अक्टूबर को सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव महोबा पहुँचेगें और 20 अक्टूबर को में पार्टी की नीतियों को लेकर चर्चा करेंगे…उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की अहम भूमिका होगी….

प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव राम नरेश यादव ने महोबा पहुँचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है….शहर के एक गैस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुऐ कहा कि उत्तरप्रदेश के 75 जिलों में सामाजिक परिवर्तन यात्रा लोगों में चेतना जगाने का काम कर रही है….भाजपा सरकार में मंहगाई बेरोजगारी चरम पर जा पहुचीं है…ऐसे में जनता के बीच शिवपाल यादव भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए लोगों के बीच जा रहे है….

Related Articles

Back to top button