नरेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर में हजारों किसानों संग शुरू की महापंचायत, ये नेता मौजूद

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का धरना जारी है तो वहीँ दूसरी तरफ उनका साथ देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत चल रही है। यह महापंचायत किसान और भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत की अपील पर आयोजित की गई।

मुजफ्फरनगर सिटी के राजकीय इंटर कॉलेज में यह महापंचायत जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से यहां हजारों की संख्या में किसान आ जुटे हैं। इनका साथ देने के लिए कई बड़े किसान नेता और राजनेता भी मौजूद हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार यहां राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के नेता जयंत चौधरी भी मुजफ्फरनगर की महापंचायत में शामिल हैं।

टिकैत भाईयों ने बुलाए किसान !
इसके अलावा, यहां आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी पहुंचे हैं। यह महापंचायत दिल्ली में पुलिस की कार्यवाई के बाद बुलाई गई है। जिस तरह से गाजीपुर में राकेश टिकैत के कहने पर किसानों का धरना अभी बचा हुआ है और गए किसान वापस लौट रहे हैं वैसे ही यूपी में उनके भाई नरेश टिकैत ने यह मोर्चा संभाल रखा है।

यूपी, मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में सभी किसान पहुंच रहे हैं। यह गांव टिकैत का मूल गांव है। यही इनके पिता का यही से काफी बोलबाला रहा है। वहीँ इस महापंचायत की शुरूआत पर 11 बजे से नरेश टिकैत ने किसानों का जमावड़ा लगाना शुरू किया। साथ ही इन महापंचायत में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। बता दें, बलियान खाप पश्चिम यूपी में जाटों की सबसे बड़ी खाप पंचायत है जिसके अध्यक्ष नरेश टिकैत ही हैं।

ऐसा है महापंचायत का हाल…
बताया जा रहा है कि महापंचायत में किसान बड़ी संख्या में मौजूद हैं और लगातार वहां किसानों का सैलाब उमड़ पड़ा है। इतनी बड़ी संख्या में किसानों के जमा होने से शहर की अधिकतर सड़कें जाम हो गई हैं।जिन किसानों को महापंचायत स्थल पर जगह नहीं मिली वो अपने ट्रैक्टर सड़कों पर छोड़कर चले गए हैं। इसके बाद सड़कें जाम हो गई हैं। हालातों के मद्देनजर शहर के तीन थानों में तालाबंदी की गई है।

बीजेपी को दी चुनौती 
महापंचायत में नरेश टिकैत के साथ 100 से ज्यादा किसान नेता मौजूद है। इन नेताओं ने बीजेपी को 2022 और 2024 के चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी भी दी है। इतना ही नहीं, बीकेयू नेता चन्दरबीर फौजी ने कहा कि राकेश टिकैत के हर आंसू का हिसाब सरकार से लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button