सहारनपुर…कुरान पढ़ाने वाले मदरसे बंद हों:नरसिंहानंद गिरी बोले

दारुल उलूम बना रहा आतंकवादी ट्रेनिंग सेंटर, गांधी और नेहरू हिंदुओं के गद्दार थे

देवबंद के पास गांव केंदुकी में दारुल उलूम आतंकवादी ट्रेनिंग केंद्र बन रहा है, ताकि हिंदुओं का कत्ल करने वाले तैयार किए जा सकें। यह बात सहारनपुर में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरी महाराज ने मंगलवार को कही।

उन्होंने कहा कि दुनिया में कुरान व हदीस पढ़ाने वाले मदरसों को बंद कर देना चाहिए। कोई भी क्षेत्र जब मुस्लिम बाहुल्य हो जाता है, तो वहां हिंदुओं को मारा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि गांधी और नेहरू हिंदुओं के गद्दार थे।

कहा- इस्लाम का मतलब है अंधकार
जीपीओ रोड स्थित एक होटल के सभागार में नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि इस्लाम का मतलब अंधकार है। जो पूरी दुनिया का विनाश करने वाला है। उन्होंने मुस्लिम समाज को देश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए जिम्मेदार बताया। साथ ही देवबंद के दारुल को बंद करने की सरकार से अपील की। कहा, भारत की धरती पर कोई भी मदरसा नहीं होना चाहिए। इनमें औरतों की इज्जत लूटना और आतंक कैसे फैलाना है, यह सिखाया जाता है।

पत्रकार वार्ता में खुले में पिस्टल लेकर घूमता गार्ड।

केंदुकी गांव के आंदोलन का किया समर्थन
स्वामी नरसिंहानंद गिरी ने केंदुकी गांव के ग्रामीणों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि दारुल उलूम देवबंद दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध में झोंकने की तैयारी कर रहा है। आरोप लगाया कि दारुल उलूम ही तालिबान, अलकायदा और आतंकी संगठनों की संस्था है। जो पूरे विश्व के विनाश का बीज बो रही है। उन्होंने हिंदू समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की। कहा की वह 14 नवंबर को केंदुकी गांव जाएंगे। ग्रामीणों से बात कर उनकी आवाज पूरी दुनिया तक पहुंचाने का काम करेंगे।

पिस्टल लेकर घूमता रहा गार्ड स्वामी नरसिंहानंद गिरी महाराज की आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका गार्ड खुलेआम पिस्टल लेकर घूम रहा था। कई लोगों ने इस पर ऐतराज भी किया, लेकिन गार्ड पिस्टल को लेकर चारों ओर घूमता रहा।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button