नायडू ने रेडियो दिवस की बधाई देते हुए कही ये बात

दिल्ली , उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि देश में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक चेतना जागृत करने में रेडियो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

नायडू ने विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि भारत जैसे सांस्कृतिक और भाषाई विविधता वाले देश में रेडियो का बहुत महत्व है।

ये भी पढ़े- नायडू ने भारत कोेकिला सरोजिनी को किया नमन

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व रेडियो दिवस पर जनसंचार के इस क्षेत्र से संबद्ध कलाकारों, तकनीशियनों तथा सुधी श्रोताओं सहित सभी पक्षधारकों को बधाई देता हूं। भारत जैसे सांस्कृतिक और भाषाई विविधता वाले देश में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में रेडियो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।”

Related Articles

Back to top button