नायडू ने भारत कोेकिला सरोजिनी को किया नमन

दिल्ली, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रखर राष्ट्रवादी नेता और स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू को उनकी जयंती पर भावपूर्ण नमन किया है।

नायडू ने शनिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि श्रीमती सरोजिनी नायडू का संघर्ष आने पीढ़ियों विशेषकर महिलाओं और युवाओं के लिए अनुकरणीय रहेगा।

ये भी पढ़े- जौनपुर में मनाया गया देश की प्रथम महिला राज्यपाल का 142 वाँ जन्मदिन

उप राष्ट्रपति ने कहा, “प्रखर राष्ट्रवादी नेता, भारत कोकिला श्रीमती सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर पावन स्मृति को सादर नमन। आपकी जीवनगाथा और स्वाधीनता आंदोलन में आपका संघर्ष, स्वतंत्र भारत की पीढ़ियों विशेषकर महिलाओं और युवाओं के लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगे।”

Related Articles

Back to top button