आर्यन के साथ पकड़ाईं मुनमुन के घर को बनाया निशाना

मॉडल के सागर में सूने मकान का दरवाजा गैंती से तोड़ रहे थे बदमाश; पड़ोसी पहुंचे तो भाग गए

मध्यप्रदेश के सागर के तहसीली इलाके की रहने वाली मुनमुन धामीचा अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करते पकड़ाई थीं।

मुंबई में शाहरुख के बेटे आर्यन के साथ ड्रग्स पार्टी करते पकड़ाईं मुनमुन धामीचा के घर को बदमाशों ने निशाने पर ले लिया। मध्यप्रदेश के सागर स्थित सूने मकान का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की गई। बदमाशों ने गैंती की मदद से दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। इसी बीच, आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने शोर मचाया, तो दो बदमाश मौके से भाग गए। मामले में लोगों ने गोपालगंज थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने गैंती जब्त की है।

क्षेत्र के देवानंद दुबे ने बताया कि मंगलवार देर रात दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनकर वे घर से बाहर आए। शोर मचाया तो दो लोग भागते नजर आए। हालांकि, बदमाश दरवाजा तोड़ नहीं पाए। दरवाजे को नुकसान जरूर पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुनमुन धमीचा के घर जिस वक्त यह घटना हुई। उस समय मकान सूना था।

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान के पास से गैंती बरामद की है।

ड्रग्स पार्टी में पकड़ाई हैं मुनमुन
मध्यप्रदेश के सागर के तहसीली इलाके की रहने वाली मुनमुन धामीचा अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करते पकड़ाई हैं। मुनमुन सागर में अपनी मां और भाई के साथ रहती थीं। भाई-बहन दिल्ली चले गए थे। मां का मई महीने में निधन हुआ था। इसके बाद वे सागर आई थीं। यहां 20 दिन रुकी भी थीं। कोवडि का टीका यहीं लगवाया था।

Related Articles

Back to top button