मुंबई : कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया लोकतंत्र के खिलाफ साजिश रचने का आरोप

मुंबई। कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की आईटी सेल ने रातों-रात ट्विटर और फेसबुक पर अकाउंट खोलकर बदनामी व दुष्प्रचार का अभियान शुरू किया है। यह नया आतंकवाद है और लोकतंत्र के खिलाफ एक साजिश है।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि भाजपा ने सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकवाद की एक नई लहर शुरू की है। उसकी आईटी सेल ने रातों-रात ट्विटर और फेसबुक पर अकाउंट खोलकर बदनामी व दुष्प्रचार का अभियान शुरू किया है। यह नया आतंकवाद है और लोकतंत्र के खिलाफ एक साजिश है। इस नए आतंकवाद को नष्ट करना होगा। सुशांत सिंह मामले को लेकर सावंत के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक शिष्टमंडल ने बुधवार को मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह से मुलाकात की। पुलिस आयुक्त को ट्विटर और फेसबुक के फर्जी अकाउंट के बारे में जानकारी दी गई। प्राप्त सभी डेटा को आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंपा गया। पुलिस को दी गई जानकारी में उन कंपनियों के नाम, सोशल मीडिया पर असली और नकली अकाउंट शामिल हैं।

मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने आश्वस्त किया है कि इसकी पूरी तरह से जांच की जाएगी। सावंत ने बताया कि मांग की गई है, भाजपा के नए आतंकवाद के पीछे के असली मास्टरमाइंड का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया रैकेट पर नकेल कसने के लिए एसआईटी का गठन किया जाए। महाराष्ट्र की बदनामी का 80 हजार बोगस खातों के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा था। यह खुलासा मिशिगन विश्वविद्यालय की रिपोर्ट किया गया है। इस तरह के अभियान में भाजपा का हाथ है।

Related Articles

Back to top button