मुकेश अंबानी फिर पहुंचे टॉप पर, गौतम अडानी को पिछे छोड़ बने एशिया के सबसे अमीर

अंबानी-अडानी ने मार्क जकरबर्ग को भी पीछे छोड़ा

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बुधवार को एक बार फिर  बड़ा उलटफेर हुआ। कुछ दिन पहले एशिया और भारत के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी को पछाड़ने वाले अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को एक बार फिर अंबानी ने पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक बुधवार सुबह अंबानी की संपत्ति में 2.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, जबकि अडानी की संपत्ति में 1.9 अरब डॉलर की सेंध लग गई। इस वजह से अंबानी ने एक बार एशिया के सबसे बड़े अरबपति बन गए हैं।

एक बार फिर हुआ उलटफेर

एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की सुबह की रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने अपना ताज गौतम अडानी से वापस लेते हुए दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 10वां स्थान पर लिया। अरबपतियों की ताजा सूची में अंबानी ने अडानी को पछाड़ दिया है। बुधवार को सुबह सूची के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति वर्तमान में 90.3 अरब डॉलर हो गई है और यह दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस बीच, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 89.3 अरब डॉलर है और वह 11वें सबसे अमीर के रूप में सूची में बने हुए हैं।

इससे पहले अडानी बने थे सबसे अमीर

फोर्ब्स की सूची से पता चलता है कि अंबानी को पिछले बदलाव में 1.4 अरब डॉलर और अडानी को 2.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इस बदलाव के बाद अरबपतियों की सूची में भी बदलाव हुआ और मुकेश अंबानी एक बार फिर से गौतम अडानी से ऊपर निकल गए। इससे पहले, शुक्रवार को, अडानी ने फोर्ब्स की सूची में दसवां स्थान हासिल किया, जब उनकी कुल संपत्ति 637 मिलियन डॉलर बढ़कर 91.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी। दूसरी ओर, अंबानी 79.4 मिलियन डॉलर के नुकसान के बाद 11वें स्थान पर खिसक गए थे और वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति 89.2 बिलियन डॉलर है।

अडाणी-अंबानी  मार्क जकरबर्ग छोड़ा पीछे

गौरतलब है कि फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट की वजह से फेसबुक के मार्क जकरबर्ग बुधवार को दुनिया के अरबपतियों की सूची में 14 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति कम होकर 84.8 अरब डॉलर रह गई है। बता दें कि 37 वर्षीय फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को मेटा के शेयर 26 फीसदी  से ज्यादा टूटने से एक दिन में 31 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा और इसी वजह से वे दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए।

अरबपतियों की सूची में एलन मस्क टॉप पर 

टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क अभी भी अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर काबिज है( मस्क 239 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची पर नजर डालें तो फ्रांस के बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट (194 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस  तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। बुधवार को उनकी नेटवर्थ 183 अरब डॉलर है। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (132 अरब डॉलर) के साथ चौथे नंबर पर बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button