महेंद्र सिंह धोनी की टीम इंडिया में वापसी विवादों में, हटाने की कोशिशें शुरू

MS Dhoni -राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर समेत अन्य क्रिकेटरों के खिलाफ हो चुकी है नियमों में अनदेखी की शिकायत…।

टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) की वापसी सबसे बड़ा सर प्राइज है। उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के मेंटोर (मार्गदर्शक) के रूप में चुना गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंडियन क्रिकेट में उनकी फिर से शुरुआत मानी जा रही है। इधर, महेंद्र सिंह धोनी को हटाने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य संजीव गुप्ता ने इनकी नियुक्ति के खिलाफ शिकायत की है। गुप्ता पहले भी राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर की भी शिकायत कर चुके हैं।

ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्वकप में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम का मेंटोर (Mentor) पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को बनाने पर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के सदस्य इंदौर के संजीव गुप्ता ने शिकायत की है। इस संबंध में उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के पदाधिकारियों सहित अन्य सदस्यों को पत्र लिखा है। गुप्ता ने क्रिकेट सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के आधार पर दिए आदेश के तहत धोनी की नियुक्ति को गलत बताया है।

बीसीसीआइ के संविधान की धारा 38 (4) का हवाला देते हुए गुप्ता की ओर से लिखे गए पत्र के अनुसार धोनी की नियुक्ति बोर्ड के संविधान के मुताबिक कॉन्फिलिक्स ऑफ इंटरेस्ट (लाभ का पद) के दायर में आ रही है। धोनी चूंकि आइपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी हैं, इसलिए उन्हें टीम इंडिया का मेंटर नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने धोनी से यह जिम्मेदारी वापस लेने की भी मांग की है। संजीव गुप्ता पूर्व में राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर समेत अन्य क्रिकेटरों पर भी नियमों की अनदेखी को लेकर शिकायत कर चुके हैं।

एक नजर

धोनी इंडिययन प्रीमियम लीग फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी हैं।धोनी टीम के खिलाड़ी हैं और दूसरी ओर राष्ट्रीय टीम के मेंटोर भी होंगे।धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने दो विश्वकप, दक्षिण अफ्री में 2007 टी-20 विश्वकप और भारत में 2011 वनडे विश्व कप जीते।धोनी इस समय आइपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं।धोनी यूएई में 19 सितंबर से बहाल होने वाली टी-20 लीग की तैयारी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button