मध्य प्रदेश पुलिस अब यूपी पुलिस को सौंपेंगी गैंगस्टर विकास दुबे, सीएम शिवराज ने सीएम योगी से की बातचीत

मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे ने आज उज्जैन के महाकाल मंदिर में सरेंडर कर दिया है। कानपुर पुलिस के 8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाला 5 लाख के इनामी गैंगस्टर विकास दुबे ने खुद को सरेंडर कर एक बड़ी चाल चली है। ऐसे में अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा की है। इस बात की जानकारी खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है कि मैंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि मध्य प्रदेश पुलिस विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी।

Related Articles

Back to top button