MP Exit Poll : मप्र में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से दूर, बीजेपी को मिल सकती है 16 से 18 सीटें

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों के लिए हुए उपचुनाव के एग्जिट पोल आ गए हैं। आज तक न्यूज चैनल के एग्जिट पोल में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से दूर है, बीजेपी को 16 से 18 सीटें मिलने का अनुमान है। तो वहीं, कांग्रेस को 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं। अन्य पार्टियों में बीएसपी को 1 सीट मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है। अनुमान जताया गया है कि भाजपा को करीब 46 तो कांग्रेस को करीब 43 फीसद वोट मिलेंगे।
हार की भूमिका बना रहे कांग्रेसी- शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि शानदार सफलता प्राप्त करेंगे। कांग्रेस और कमल नाथ बौखला रहे हैं। पहले से ही हार की भूमिका बना रहे हैं। जोड़-तोड़ करने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा तो किसी के पास गई नहीं थी। कांग्रेस के मित्र ही भाजपा के पास आए थे। अब हार को स्वीकार करें।
मुझे प्रदेश की जनता पर विश्वास- कमलनाथ
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि 10 नवंबर को प्रदेश में कांग्रेस का परचम हर हाल में लहराएगा। हमने दिसंबर 2018 में भी मध्य प्रदेश-छतीसगढ़ व राजस्थान को लेकर कई एग्जिट पोल देखे थे और परिणाम इन प्रदेशों की जनता ने खुद देखा था। उन एग्जिट पोल की वास्तविकता की जनता गवाह है।

Related Articles

Back to top button