मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को वेतन वृद्धि भुगतान के निर्देश

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने उच्च शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों खासकर शासकीय विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को वेतन वृद्धि भुगतान का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के तहत समस्त शासकीय विश्वविद्यालयों और मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के कर्मचारियों को भी वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।

राज्य सरकार के फैसले के अनुसार, 1 जुलाई 2020 को देय वेतन वृद्धि 1 जुलाई 2021 की वेतन वृद्धि के साथ तथा 1 जनवरी 2021 को देय वेतनवृद्धि 1 जनवरी 2022 को देय वेतन वृद्धि के साथ देने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ यादव ने कहा कि वार्षिक वेतन वृद्धि के संबंध में वित्त विभाग की अनापत्ति प्राप्त हो गई है। राज्य शासन के कर्मचारियों के अनुसार ही शासकीय विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों व अन्य को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button