MP : computer बाबा के ‘अवैध निर्माण’ पर चला सरकारी बुलडोजर, जाने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने क्यों किया विरोध…

इंदौर: मध्यप्रदेश में अपने राजनीतिक सबंधो के कारन चर्चा में रहने वाले कंप्यूटर बाबा उर्फ़ रामदेव दास त्यागी पर स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने बाबा के आश्रम का अतिक्रमण हटा दिया है। कम्प्यूटर बाबा सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कम्प्यूटर बाबा ने हाल ही में राज्य में सम्पन्न हुए उपचुनाव (Byelection) में कांग्रेस (Congress) का प्रचार किया था। प्रशासन की कार्रवाई को इससे ही जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताते हुए इसका विरोध किया है।

 

कम्प्यूटर बाबा के अवैध अतिक्रमण को हटाने के बाद प्रशासन ने दावा किया है कि जिस ज़मीन पर अतिक्रमण हटाया है। उसका मूल्य लगभग 80 करोड़ रुपये है। आपको बता दे की खबरो के अनुसार यहां अब एक अच्छी गौशाला का निर्माण होगा। साथ ही यहां धार्मिक स्थल का विकास भी होगा। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में विधिवत कार्य योजना बनायी जाएगी और इसे एक धार्मिक स्थल के रूप में इसे विकसित किया जाएगा।

 

दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा की, “इंदौर में बदले की भावना से Computer बाबा का आश्रम व मंदिर बिना किसी नोटिस दिए इसे तोड़ा जा रहा है। यह राजनैतिक प्रतिशोध की चरम सीमा है मैं इसकी निंदा करता हूं.”

Related Articles

Back to top button