एमपी सीएम बोले- वोट आप बीजेपी को देना, मथुरा में मुस्कुराएंगे भगवान श्री कृष्ण

दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां पार्टी के बड़े-बड़े नेता जनसभाओं को संबोधित कर लोगों को अपनी पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। तो वहीं मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री मोहन यादव की जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पार्टी के प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांगे।

इंडिया गठबंधन को नकार रही जनता

देशभर में चार चरणों में लोकसभा का चुनाव संपन्न हो चुका है। इस लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बात अगर की जाए दिल्ली की तो यहां भारतीय जनता पार्टी कोई भी कसर अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए नहीं छोड़ रही है। यहां भाजपा के बड़े-बड़े नेता जनसभाओं को संबोधित करने में लगे हुए हैं। दिल्ली में कुल सात लोकसभा सीटें आती है जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक जनसभा को संबोधित करने के लिए दिल्ली में पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन घमंडिया गठबंधन है। इनका लगातार अहंकार टूटता जा रहा है। क्योंकि मोदी सरकार को जनता अपना पूरा समर्थन दे रही है। यहां की जनता ने जो 10 सालों में देखा है वह 70 सालों में कभी भी नहीं देखा था ऐसा अगर मुमकिन हुआ है तो मोदी सरकार में हुआ है।

आपके एक वोट से मथुरा में मुस्कुराएंगे भगवान श्री कृष्ण

मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि कहा कि इस बार मथुरा में भगवान श्री कृष्ण भी मुस्कुराएंगे। अगर आप अपना कीमती वोट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को देते हैं तो। बताते चले कि मोहन यादव पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के लिए जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने आगे गया अपनी सरकार की जमकर तारीफ की। कहा पिछली सरकारों में अक्सर देखा गया था कि दिल्ली में पल-पल पर बम धमाके हुआ करते थे और इन धमाकों में कई लोगों की मौत भी हो जाती थी। लेकिन जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से बम धमाके नहीं होते हैं। वहीं विपक्षी पार्टियों को लेकर उत्तर प्रदेश की बात कही और कहा कि यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर इनको प्रत्याशी उतारने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे थे। क्योंकि इन्हें भी पता है अबकी बार विपक्षी दलों की करारी हार हो रही है।

Related Articles

Back to top button