MP By-Election Result : BJP 10 सीटें जीती, कांग्रेस 8 पर आगे

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 8.00 बजे से 19 जिला मुख्यालयों पर मतगणना जारी है। शाम 07 बजे मिले रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है और उसके 10 उम्मीदवार जीत चुके हैं, जबकि नौ सीटों पर भाजपा आगे चल रहे है। वहीं, कांग्रेस पार्टी एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है और आठ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

मतगणना केन्द्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शाम 07 तक कुल 11 सीटों के नतीजे घोषित किये जा चुके हैं। इनमें से 10 सीटें भाजपा ने जीती है, जबकि एक सीट कांग्रेस को मिली है। शेष सीटों पर अभी मतगणना जारी है। इनमें नौ पर भाजपा और आठ सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

सीटवार विवरण
सीट- बढ़त प्राप्त/विजेता उम्मीदवार-पार्टी, पिछड़ता/हारने वाला उम्मीदवार-पार्टी- लीड
सुमावली – अजबसिंह कुशवाह- कांग्रेस -एदल सिंह कंषाना – भाजपा – 11192 लीड
मुरैना -राकेश मावई- कांग्रेस – रघुराज सिंह कंषाना – भाजपा – 3244 लीड
दिमनी – रविन्द्र सिंह तोमर ‘भिड़ौसा‘-कांग्रेस – गिर्राज डण्डौतिया – भाजपा -722976 लीड
अम्‍बाह – कमलेश जाटव – भाजपा-सत्‍य प्रकाश सखवार – कांग्रेस – 13911 लीड
मेहगांव – ओ.पी.एस. भदौरिया- भाजपा – हेमन्‍त सत्‍यदेव कटारे – कांग्रेस – 2079 लीड
गोहद – मेवाराम जाटव – कांग्रेस, रणवीर जाटव- भाजपा – 11800 लीड
ग्‍वालियर – प्रद्युम्न सिंह तोमर – भाजपा, सुनील शर्मा – कांग्रेस – 20405 लीड
ग्‍वालियर पूर्व – डॉ. सतीश सिकरवार- कांग्रेस, मुन्नालाल गोयल (मुन्ना भैया) – भाजपा – 1315 लीड
डबरा – सुरेश राजे- कांग्रेस, इमरती देवी- भाजपा – 4205 लीड
भाण्‍डेर – रक्षा संतराम सरौंनियां – भाजपा, फूलसिंह बरैया-कांग्रेस – 161 लीड
करेरा – प्रागीलाल जाटव – कांग्रेस, जसमंत जाटव छितरी- भाजपा – 22941 लीड
पोहरी – सुरेश धाकड़ राँठखेडा – भाजपा, हरी वल्‍लभ शुक्‍ला- कांग्रेस – 19610 लीड
बामोरी – महेन्द्र सिंह सिसौदिया (संजू भैया) भाजपा, कन्हैयालाल रामेश्वर अग्रवाल- कांग्रेस -53153 जीते
अशोकनगर – जजपाल सिंह “जज्जी” भाजपा, आशा दोहरे- कांग्रेस 14620 जीते
मुंगावली – ब्रजेन्‍द्र सिंह यादव-भाजपा, कन्हईराम लोधी-कांग्रेस – 21469 जीते
सुरखी – गोविन्‍द सिंह राजपूत- भाजपा – पारूल साहू केशरी-कांग्रेस – 40991 लीड
मलहरा – कुंवर प्रद्युम्‍न सिंह लोधी-भाजपा, राम सिया भारती- कांग्रेस -16394 लीड
अनूपपुर – बिसाहू लाल सिंह-भाजपा, विश्वनाथ सिंह-कांग्रेस – 34864 जीते
सांची – डॉ. प्रभुराम चौधरी भाजपा, मदनलाल चौधरी – कांग्रेस – 63809 जीते
ब्‍यावरा – आमल्याहाट-रामचंद्र दांगी-कांग्रेस, नारायणसिंह पंवार – भाजपा- 12102 जीते
आगर – विपिन वानखेडे – कांग्रेस, मनोज मनोहर ऊँटवाल (बंटी)- भाजपा- 1998 लीड
हाटपिपल्‍या – मनोज नारायणसिंह चौधरी-भाजपा, कुँ. राजवीर सिंह राजेन्‍द्रसिंह बघेल – कांग्रेस – 13904 जीते
मांधाता – नारायण सिंह पटेल-भाजपा, उत्तमपाल सिंह-कांग्रेस – 22129 जीते
नेपानगर – सुमित्रादेवी कास्‍डेकर- भाजपा, रामकिशन पटेल – कांग्रेस 26340 जीते
बदनावार – राजवर्धनसिंह दत्तीगांव भाजपा, कमलसिंह पटेल-कांग्रेस – 32133 जीते
सांवेर – तुलसीराम सिलावट- भाजपा – प्रेमचंद गुड्डू-कांग्रेस – 32685 जीते
सुवासरा – डंग हरदीपसिंह भाजपा, भाई राकेश पाटीदार- कांग्रेस – 39440 जीते
जौरा – सूबेदार सिंह रजौधा-भाजपा, पंकज उपाध्याय-कांग्रेस – 11446 लीड

Related Articles

Back to top button