मुरैना : झूठ की राजनीति करने वालों को जनता सिखाएगी सबक: कमलनाथ

मुरैना। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार को सुमावली विधानसभा में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यंमंत्री शिवराज सिंह व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह जनता को भगवान कहते हैं। लेकिन उनका भगवान प्रदेश का माफिया है। कमलनाथ आज बागचीनी गांव में कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री अजय सिंह, पूर्व मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत, सुमावली से कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह भी मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री कामलनाथ ने कहा कि चंबल अंचल की जनता विकास चाहती है। यहां के लोग बिकाउ व झूठे लोगों को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। कामलनाथ ने कहा कि चम्बल की जनता अब असल आजाद हुई है। उन्हें महाराज की गुलामी से आजादी मिली है । उन्होंने कहा कि 3 नवंबर को चंबल अंचल की जनता नया इतिहास रचेगी। यहां की जनता गद्दारी करने वालों को सबक सिखाऐगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ऐंदल सिंह कंषाना पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मप्र में जब माफिया पर कांग्रेस सरकार ने शिकंजा कसा तो सबसे पहले ऐंदल सिंह कंषाना घबरा गए थे। क्योंकि सबसे बड़े माफिया यही थे। वह रेत व शराब के सबसे बड़े माफिया हैं।

Related Articles

Back to top button