भारत में तेजी से फैल रहा है कोरोना, 10 दिन में 1 लाख मामले दर्ज, महाराष्ट्र में 1 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित

पूरे भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हालात यह हैं कि पहले भारत कोरोनावायरस संक्रमित आंकड़ों की सूची में बहुत नीचे था तो अब भारत इस सूची में चौथे स्थान पर आ चुका है। भारत ने इस मामले में इटली जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां कोरोनावायरस से हाहाकार मच गया था। भारत में कोरोनावायरस के मामले अब पहले से ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में अब 3 लाख से भी ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना से संक्रमितों की तादाद बढ़कर 308993 हो गई है। इनमें से अब तक 154330 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जबकि अभी एक्टिव मामले 145779) हैं। इस महामारी से अब तक 8884 लोगों की मौत हो चुकी है। मौत का आंकड़ा भी पहले से ज्यादा बढ़ा है। महज 10 दिनों में ही कोरोनावायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया है। इससे पहले 1 लाख से 2 लाख तक का आंकड़ा पार करने में 14 दिन का वक्त लगा था। वहीं अब 10 दिनों में ही 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत में कोरोनावायरस के मामले कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं।

बता दें कि 2 जून को भारत में कोरोना संक्रमण का मामला 2 लाख का आंकड़ा पार कर गया था और अब महज 10 दिनों में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख और बढ़कर तीन लाख से ज्यादा हो गया है। 2 जून को देश में कोरोना के 207,615 मामले की पुष्टि हुई थी। तब इनमें से 5,815 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं, 100,303 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके थे। इसके साथ ही 2 जून तक देश में 101,497 एक्टिव केस थे।

वही महाराष्ट्र की बात करें तो महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हैं। महाराष्ट्र में 100000 से भी ज्यादा कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए जा चुके। हालांकि अब राजधानी दिल्ली में तेजी से कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली सरकार अनुमान लगा रही है कि 31 जुलाई तक 5 लाख से भी ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले राजधानी दिल्ली में दर्ज किए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button