कनेरिया और यूसुफ योहाना जैसे लोगों का भारत में स्वागत है : मंत्री मोहसिन रजा

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया विवाद पर एक बड़ा बयान दिया है | मोहसिन रजा ने कहा कि कनेरिया और यूसुफ योहाना जैसे लोगों का भारत में स्वागत है | उन्होंने ट्वीट के ज़रिये ये बात कही है

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘दिनेश कनेरिया को दानिश बना दिया गया | यूसुफ योहाना को मोहम्मद यूसूफ बना दिया गया | जब इतने प्रतिष्ठित लोगों के साथ इस तरह का भेदभाव किया गया है तो पाकिस्तान में आम नागरिकों को कितना प्रताड़ित किया जाता है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है | हम ऐसे प्रताड़ितजनों से आह्वान करते हैं कि वो हमारे देश की नागरिकता के लिए आवेदन करें, हम ससम्मान हिंदुस्तान की नागरिकता प्रदान करेंगे |

बता दें की दानिश कानेरिया पाकिस्तान के एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज़ थे | उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया | वहीँ शोएब अख्तर ने एक शो के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट का परदाफाश कर कहा था की डेनिश कानेरिया के साथ भेदभाव किया जाता था क्योंकि वो हिन्दू थे | यही नहीं उन्होंने शो के दौरान ये भी कहा था की मोहम्मद युसूफ को भी पाकिस्तान ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी जो उन्हें मिलनी चाहिए थी |

इसके बाद दानिश कानेरिया ने भी इस बात को कबूल लिया है | उन्होंने कहा शोएब अख्तर ने जो भी कहा है वो सब उन्होंने उस समय महसूस किया था इसलिए ये सब बाते कही है | साथ ही उन्होंने ये भी कहा की मैं इन सब चीज़ो पर ध्यान ही नहीं देता था क्योंकि अगर में ध्यान देता तो में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पता | में हमेशा अपने प्रदर्शन पर ही ध्यान देता था |

शोएब अख्तर के बयान के बाद क्रिकेट के साथ साथ राजनीती के गलियारों में भी हलचल मच गई है |

Related Articles

Back to top button