महात्मा गांधी की जयंती आज, राजघाट पहुंच PM मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि

आज महात्मा गांधी की जयंती है, जिसे अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। 2 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म  2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है। महात्मा गांधी को बापू के नाम से भी जाना जाता है।  2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अलावा देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी होती है। आज गांधी जयंती के मौके पर बापू को पूरा देश नमन कर रहा है।महात्‍मा गांधी की जयंती के खास अवसर पर आज राजघाट स्थित गांधी समाधि स्थल पर सर्व-धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजघाट पहुंचकर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। तो चलिए जानते हैं सभी अपडेट।

Mahatma Gandhi Jayanti Live updates:

-उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

#GandhiJayanti | Vice-President M. Venkaiah Naidu pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat in Delhi pic.twitter.com/8qxHXfAd8c

— ANI (@ANI) October 2, 2021

-गांधी जयंती: राजघाट पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि

Delhi | PM Narendra Modi pays tribute to former PM Lal Bahadur Shastri at Vijay Ghat on his birth anniversary pic.twitter.com/Izl0U3ppt7

— ANI (@ANI) October 2, 2021

– कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

Congress interim president Sonia Gandhi pays floral tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat #GandhiJayanti pic.twitter.com/S6hSTzPwHP

— ANI (@ANI) October 2, 2021

– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal along with Deputy CM Manish Sisodia pays tributes to Mahatma Gandhi at Rajghat #GandhiJayanti pic.twitter.com/Opduv4y59d

— ANI (@ANI) October 2, 2021

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बापू को नमन किया और कहा, ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।’

इस साल महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मनाई जा रही है। बता दें कि गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में दो अक्टूबर 1869 में हुआ था। अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लड़ाई का उन्होंने नेतृत्व किया। अहिंसक विरोध का उनका सिखाया हुआ सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है।

Related Articles

Back to top button