मोदी ने प्रो़ राधामोहन के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाने माने अर्थशास्त्री और पर्यावरणविद प्रोफेसर राधामोहन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मोदी ने शुक्रवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा, “ प्रो़ राधामोहन जी को कृषि और विशेष रूप से सतत तथा आग्रेनिक प्रक्रियाओं के प्रति जुनून था। अर्थशास्त्र और पारिस्थितिकी में उनके ज्ञान का सम्मान किया जाता था। उनके निधन से दुख हुआ है। उनके परिजनों तथा प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति ।”
वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, गांधीवादी एवं प्रख्यात पर्यावरणविद् पद्मश्री राधामोहन का ओडिशा के भुवनेश्वर में एक निजी अस्पताल में आज निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button