पीएम मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानें क्या कहा?

पीएम मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों का लोगों से संपर्क भारत-फ्रांस साझेदारी में सबसे मजबूत नींव है।

दुनिया नयी व्यवस्था और नये दौर की ओर बढ़ रही है, भारत की ताकत और भूमिका बहुत तेजी से बदल रही है।भारत लोकतंत्र की जननी एवं विविधता का मॉडल है; ये हमारी एक बड़ी शक्ति है। दुनिया को यह विश्वास हो गया है कि भारत जल्दी ही पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश होगा।पीएम मोदी ने अपनी फ्रांसीसी समकक्ष एलिजाबेथ बोर्न और सीनेट अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर के साथ “सार्थक” बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने यूरोपीय देश के साथ भारत की दीर्घकालिक और समय पर खरी उतरी रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान करने के तरीकों पर चर्चा की।

यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर फ्रांसीसी प्रधानमंत्री बोर्न ने स्वागत किया। पीएम मोदी के आगमन पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया और ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

Related Articles

Back to top button