नालंदा में लापता किशोर का शव बरामद

राजगीर,  बिहार में नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को तीन दिनों से लापता एक किशोर का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर काजीचक गोवा गांव में ब्रहमस्थान के समीप से एक किशोर का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान काजीचक गोवा गांव निवासी बसंत पासवान के 12 वर्षीय पुत्र देवेंद्र पासवान के रूप में की गयी है। वह तीन दिनों से लापता था।

सूत्रों ने बताया कि देवेन्द्र पासवान की गला रेतकर हत्या की गयी है। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button